
Akanksha Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। आकांक्षा की मौत के बाद जेल में बंद आरोपी समर सिंह की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए समर सिंह को जमानत देते हुए रिहा करने का फैसला सुनाया। समर सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
समर सिंह की जमानत अर्जी वाराणसी जिला जज ने ख़ारिज कर दी थी। जिसके बाद समर के वकील ने हाईकोर्ट में इसके लिए अपील किया। HC में भी समर की जमानत अर्जी पर सुनवाई बीते 28 अक्टूबर को टल गयी थी। जिसके बाद मंगलवार को सुनवाई हुई और हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने समर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले (Akanksha Case) में उसकी मां मधु दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए भी एक याचिका दायर किया है।

Akanksha Case: एक्ट्रेस की मौत के बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
गौरतलब है कि भदोही की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिला था। जिसके बाद उसकी मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं समर सिंह पिछले सात महीने से जेल में बंद था।
To get more updates join our Whatsapp Group