यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मुस्कान ने अपने प्रेमी को पाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया।
दरसअल भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव में दोपहर के समय अपनी मां मुस्कान के साथ घर के एक कमरे में सो रहे एक 5 वर्ष के बेटे अरहान और 1 वर्षीय बेटी इनाया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इस दौरान बच्चों के साथ सो रही मां मुस्कान ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी इस दौरान चंडीगढ़ वेल्डिंग का काम कर रहे उसके पति वसीम का जब फोन आया तो उसने बच्चों का हाल-चाल जाना, तब जाकर मुस्कान ने जब बच्चों को उठाना चाहा तो वह नहीं उठे तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
बताया जा रहा था कि ना तो मासूम बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान थे और ना ही कोई घर के अंदर आया था तो फिर दोनों बच्चों की अचानक मौत का होना पुलिस को हजम नहीं हो रहा था।

जिसके चलते पुलिस ने कल दोनों मासूम बच्चो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जब इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मां मुस्कान से जब शक्ति के साथ पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया हत्यारन मां ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पड़ोसी ही के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होना चाहती थी लेकिन दोनों मासूम बच्चे उनकी राह में रोड़ा बने हुए थे। जिसके चलते कल मुस्कान ने नाश्ते में दोनों बच्चों को जहरीला प्रदार्थ देकर मौत की नींद सुला दिया था।
इस मामले में पुलिस ने क़ातिल माँ मुस्कान को गिरफ़्तार कर अब उसके प्रेमी जुनैद की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।