
Lakhisarai Crime: एक ओर जहां समूचे भारत वर्ष में छठ का उत्साह है। वहीं बिहार के लखीसराय में छठ पूजा के दौरान भीड़ में फायरिंग होने से दो लोगों के मौत की खबर आ रही है। वहीं छह अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर की भी खबर है।
लखीसराय (Lakhisarai) शहर के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला में छठ पूजा कर घर वापस आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक सनकी ने फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोग घायल हो गए। वहीं दो लोगों के मौत की भी सूचना है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रोशन कुमार कई थानों की फ़ोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया है। शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा एवं राजेंद्र झा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुद शशिभूषण, इनके एक बेटे और बहू दुर्गा झा, बहू लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं।

Lakhisarai: पूरे इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर जाकर अन्य सदस्यों से पूछताछ किया व स्थिति का जायजा लिया। हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से अब तक पता नहीं लग सका है। दिनदहाड़े फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लाग डर वश अपने घरों में ही छिपे हुए हैं।
लगातार अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक करें