बोर्ड परीक्षा देने गई किशोरी से सपा नेता ने किया दुष्कर्म, प्रश्नपत्र समझाने के बहाने अलग कमरे में ले गया, बलिया में घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

बलिया से एक जघन्य अपराध की खबर सामने आ रही है, जहां यूपी बोर्ड का पेपर देने गई छात्रा से स्कूल प्रबंधक ने दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। आरोपी स्कूल प्रबंधक सपाजनार्दन यादव समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। 


मामला बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़िता के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनकी भतीजी को उन्होंने बचपन से पाला है। बच्ची यूपी बोर्ड का पेपर देने गई थी। इसी बीच जनार्दन उसे प्रश्न पत्र समझाने के बहाने परिसर में बने एक कमरे में ले गया। जहां उससे जबरन रेप किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौटी छात्रा डरी-सहमी रहने लगी। परिवार के कई बार पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। 16 मार्च को उसके चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


छात्रा के चाचा ने तहरीर में बताया कि इस समय वह 10वीं की छात्रा है। उसकी उम्र 17 साल है। हमने उसका एडमिशन बलिया के बासमती सरजू हायर सेकेंड्री स्कूल, खरऊपुर में था। इसका परीक्षा केंद्र SVBSIC खरऊपुर ऊस्कर बलिया में है। इस स्कूल का मैनेजर सपा नेता जनार्दन यादव है।


मैंने एग्जाम देने के लिए भतीजी को अपने मित्र शिवशंकर सिंह यादव के यहां छोड़ दिया था। 1 मार्च को 7:15 से 8:15 के बीच शिवशंकर सिंह यादव ने उसको परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था। भतीजी के स्कूल पहुंचने के बाद जनार्दन यादव प्रश्न पत्र समझाने के बहाने उसे स्कूल परिसर में स्थित एक अलग कमरे में ले गया। यह कमरा स्कूल के एंट्री गेट के पास ही है।


चाचा ने बताया कि जनार्दन ने उस कमरे में ले जाकर मेरी भतीजी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी दी। यह सब मुझे बाद में पता चला, क्योंकि भतीजी बहुत डरी-सहमी थी। इसके बाद मैंने 16 मार्च को भीमपुरा थाने में शिकायत दी। इस घटना के बाद से हम लोग बहुत डरे हुए हैं।

 


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना इंचार्ज मदन पटेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि जनार्दन यादव उनके संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। आरोपी जनार्दन यादव एक ही स्कूल संचालित है। समाजवादी पार्टी के जिले के नेताओं के साथ जुड़कर लखनऊ आते जाते बड़े नेताओं से परिचय बना लिया।


SP ओमवीर सिंह ने बताया कि  छात्रा के चाचा की शिकायत पर जनार्दन यादव के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

Latest News