
Varanasi Crime: वाराणसी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है। जहां पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना रविवार (5 अक्टूबर, 2023) की है। किशोरी की मां ने अपने पति के खिलाफ मंडुआडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंडुआडीह थाना (Varanasi Crime) अंतर्गत जलालीपट्टी की रहने वाली महिला साड़ी के कारखाने में काम करती है। उसका पति शराब का आदी है। जिसके कारण दोनों अलग-अलग कमर में रहते हैं। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति अपने बेटी संग आए दिन गलत करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर मारता-पीटता है। इतना ही नहीं, उसका पति दूसरे पुरुष से उसका संबंध होने का भी आरोप लगाता रहता है।

Varanasi Crime: शराब के नशे में करना चाहा गलत काम
महिला ने बताया कि रविवार देर रात शराब के नशे में धुत उसका पति कमरे में घुस आया और पास में सो रही बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने मां और बेटी से मारपीट की। इसके बाद कहीं भाग गया। इस सम्बन्ध में मंडुआडीह थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
To get more updates join our Whatsapp Group