
Durga Puja 2023: धर्म व आध्यात्म की नगरी काशी में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज हैं। प्रत्येक दुर्गा पूजा समितियां अपने अपने पंडाल को भव्य स्वरुप प्रदान करने में लगी हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि काशी के एक पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ कुंवारी कन्या का भी पूजन होता है।
सनातन में कन्याओं को दुर्गास्वरुप (Durga Puja) माना जाता है। ऐसे में काशी में एक पंडाल ऐसा भी है, जहां मां दुर्गा के साथ किशोरी की भी पूजा होती है। लक्सा स्थित रामकृष्ण अद्वैत आश्रम में 115 वर्ष पूर्व वर्ष 1908 में इस परम्परा की शुरूआत हुई थी। तभी से यह परम्परा अनवरत चली आ रही है। रामकृष्ण संघ के प्रथम अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंदजी ने पुलीन बाबू के विशेष आग्रह पर सार्वजनिक तौर पर प्रथम दुर्गा पूजा की। बताया जाता है कि यहां पर पूरी तरह से शास्त्रीय विधि से पूजा होती है।
शरद ऋतु के आरंभ होते ही, तुहीन कणों पर ओस की निस्तब्धता व र्निमेषता को देख हर काशीवासी के हृदय में अद्वैत आश्रम में संध्या आरती के पश्चात गाये जाने वाले देवी पक्ष की आगमनी गान व ढाक की मधुर थाप गूंजायमान होने लगती है। पुष्पांजलि की वर्षा, धनुची नृत्य, मां की विहंगम आरती प्राण संचार करती बंगीय पद्धति की पूजा, चंडी के मंत्रोच्चार व ढाकेश्वरी सज्जा में मां की सजी प्रतिमा किसी के भी अर्न्तमन में प्रतिबिम्बित होने लगती है।
Also Read:
संस्था के माध्यम से नारियों का सौभाग्य जगा रहीं काशी की ‘संतोषी’, शोषितों व वंचितों को दिखा रहीं राह
इसी कल्पना को मूर्त रूप देते हुए 115वें वर्ष में लक्सा स्थित रामकृष्ण अद्वैत आश्रम में 20 अक्टूबर से शारदीय दुर्गोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। यह पूजा 24 अक्टूबर तक चलेगी। 20 षष्ठी को कल्पारंभ व षष्ठी विहित पूजा, 21 को महासप्तमी पूजा, 22 को अष्टमी पूजा, सायंकाल संधि पूजा 23 को महानवमी पूजा तथा 24 को दशमी पूजा होगी। मां की प्रतिमा का विसर्जन लक्ष्मीकुंड पोखरे में किया जाएगा।
Durga Puja: स्वामी विवेकानंद मां शारदा को कहते थे ‘जीवंत दुर्गा’
शिव की नगरी में रामकृष्ण अद्वैत आश्रम की यह दुर्गा पूजा (Durga Puja) एकदम अनोखी है। रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूड मठ के बाद यदि किसी शाखा केन्द्र की दुर्गा पूजा पूजा सबसे प्राचीन व पारम्परिक मानी जाती है तो वह रामकृष्ण अद्वैत आश्रम की है। यहां पर पूरी निष्ठा व शास्त्रीय परम्परा का पालन करते हुए पूजा होती है। यहां पर भक्तों को एक अपार सुख की अनुभूति होती है।

स्वामी विवेकानंद सदैव मां शारदा को जीवंत दुर्गा कहा करते थे। उनकी चिन्मयी मां का सन् 1912 में काशी प्रवास हुआ। एक दिन उन्होंने स्वयं श्री ठाकुरजी के पार्श्व में अपनी छवि स्थापित कर पूजा की। 1913 में ठाकुर के भक्त नवगोपाल घोष की धर्मपत्नी निस्तारिणी देवी के विशेष प्रार्थना पर स्वामी ब्रह्मानंद ने काशी में स्वयं उपस्थित होकर प्रतिमा में दुर्गा पूजा (Durga Puja) करने की व्यवस्था की। तब से आज तक अनवरत रूप में चिन्मयी मां द्वारा स्थापित स्थान (Durga Puja) में मृन्मयी मां की पूजा हो रही है।

आज तक प्रतिमा में कोई बदलाव नहीं हुआ
पूजा के आरंभ से लेकर आज तक दुर्गा की प्रतिमा (Durga Puja) में कोई बदलाव नहीं किया गया। एक ही आकार व रूप में मां दर्शन देती हैं। कोरोना महामारी में भी प्रतिमा की ऊंचाई सभी जगह कम कर दी गई थी किंतु काशी अद्वैत आश्रम इसका अपवाद रहा। 1913 के बाद अनवरत यहां प्रतिमा पूजा होती रही। यहां पर पारम्पिरक एक चाला की प्रतिमा स्थापित की जाती है। संघ के एक प्रवीण सन्यासी ने स्वयं का मां का सांचा बनाया था। उसी सांचे के अनुरूप हर साल मां की प्रतिमा बनायी जाती है। इस साल शिल्पकार अभिजीत विश्वास ने मां दुर्गा को अंतिम स्वरूप दिया है। पहले उनके पिता चीनू विश्वास यहां की प्रतिमा बनाया करते थे।

संध्या आरती के साथ होता है कुंवारी पूजन
दुर्गा पूजा के दौरान काली कीर्तन करने की परम्परा यही पर विकसित हुई। आज भी रामकृष्ण संघ में काली कीर्तन के तीन लोकप्रिय घरानों में काशी की एक अलग पहचान है। सेवाश्रम के साधु हर वर्ष पूजा से पहले काली कीर्तन (Durga Puja) का अभ्यास करते हैं। जब मंडप में संध्या आरती के पश्चात सामूहिक काली कीर्तन किया जाता है तो पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध करने वाला होता है। यहां पर कुंवारी कन्याओं का पूजन देखने योग्य होता है। 22 अक्टूबर अष्टमी तिथि पर कुंवारी कन्या का पूजन होगा। देवी के रूप में बालिका को सजाया जाता है।
To get more updates join our whatsapp group
2 thoughts on “Durga Puja: मोक्ष की नगरी काशी में अनोखी दुर्गा पूजा, भवानी के रूप में पूजते हैं ‘कुंवारी कन्या’”