
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद धर्मांतरण की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन इस बार पुलिस ने पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कीर्तन के बहाने धर्मांतरण कराने वाले गैंग के 7 महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पूरा मामला गाज़ियाबाद (Uttar Pradesh News) के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार (17 सितम्बर) को करेहाडा गांव में भजन कीर्तन के नाम पर 10 लोगों को इकठ्ठा किया गया था। यह जमावड़ा नूर नगर कॉलोनी के रहने वाले दिनेश नाम के शख्स के घर पर था, जो पास के एक फैक्ट्री में काम करता है। कीर्तन करवाने गए कई लोग दिल्ली से आए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान ही इसी गांव के सुभाषचंद्र ने पुलिस को सूचना देकर दिनेश के घर में ईसाई धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया।
पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच पूरे मामले (Uttar Pradesh News) की जांच शुरू कर दी। सुभाषचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह धर्मांतरण कराने वाले गिरोह कि करतूतों से आहत है। पुलिस की जाँच के दौरान कीर्तन में मौजूद कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में उन्हें ईसाई बनने का प्रलोभन दिया गया। ऐसा करने पर उनकी तमाम तकलीफें दूर होने का भरोसा दिया गया। पैसों का भी का लालच दिया गया। कथित कीर्तन के नाम पर जमा किए गए लोगों के बीच बाइबिल सहित ईसाई मत की अन्य किताबें भी बाँटी गई।
दिनांक 17.09.2023 को थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत करहैड़ा गांव निवासी सुभाषचन्द के द्वारा सूचना दी गई कि उनके गांव के रहने वाले दिनेश द्वारा ईसाई समुदाय के कुछ व्यक्तियों को बुलाकर एक सभा का आयोजन किया गया …1/2 pic.twitter.com/N36YA46nXY
— DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPTHindonGZB) September 18, 2023
Uttar Pradesh News: धर्म बदलो, सभी दुःख होंगे दूर
जब पुलिस ने मकान मालिक दिनेश से पूछताछ की तब उन्होंने घर में जमा बाहरी लोगों के दिल्ली निवासी होने की जानकारी दी। दिनेश ने यह भी बताया कि बाहर से आए लोगों की जानकारी उसे यूट्यूब के एक वीडियो के माध्यम (Uttar Pradesh News) से मिली थी। 6 माह पहले दिनेश चोटिल हो गया था। इसके बाद उसने दुःख-दर्द दूर करने वाला वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करवाने वाले इस गिरोह को सम्पर्क किया। कार्यक्रम में मौजूद सुभाष जाटव नाम के व्यक्ति ने दिनेश पर भी धर्मान्तरण रैकेट से जुड़े होने का आरोप लगाया है।
बीमारी और तकलीफें दूर करने का भी करते हैं दावा
पुलिस ने जब कार्यक्रम करवाने दिल्ली (Uttar Pradesh News) से आए लोगों की खोजबीन की तो वे अगले दिन 18 सितंबर को गाजियाबाद में ही एक कार से घूमते मिले। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को बचपन से ही ईसाई बताया। कबूल किया कि वे लोगों को प्रार्थना सभा के नाम पर जमाकर ईसाई मत की विशेषता बताते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुद से जोड़ने के लिए आरोपितों ने लोगों को पैसों का लालच देने की भी बात स्वीकारी। साथ ही यह भी माना कि वो लोगों से बीमारी और तकलीफें दूर करने का वादा भी करते हैं।
इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने 7 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 2021 के तहत कार्रवाई (Uttar Pradesh News) की गई है। पकड़े गए आरोपितों के नाम मकान मालिक दिनेश, चंद देव राय, बबलू, राजन वर्मा, जॉय, अशमत उस्मान, राजकुमार, अजय, अनीता, जयादास, रुचिका, मीनू और गुड़िया हैं। इन सभी के पास से 5 बाइबिल, गीत की 2 किताबें, वचन की किताब, गिटार और उसका कवर बरामद हुआ है। जिस इको कार से आरोपित घूम रहे थे उसे भी सीज कर दिया गया है।
To get more updates join our Whatsapp Group