
नूपुर शर्मा याद है ? वही नूपुर शर्मा, जिसके एक बयान के बाद हिंदुस्तान से लेकर कई इस्लामिक देशों में खलबली मच गई थी। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने नूपुर शर्मा को बलात्कार करके मारने और ‘सिर तन से जुदा …’ की धमकी दी थी इतना ही नहीं, बौखलाए कट्टरपंथियों के गिरोह ने इस दौरान कइयों की हत्या भी कर दी थी। अब नूपुर शर्मा वाली लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, यह नाम है ‘काजल हिंदुस्तानी’।
काजल को हेट स्पीच के मामले में गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आल्ट न्यूज वाला मोहम्मद जुबेर और उसका पूरा गिरोह काजल के पीछे पड़ा हुआ था। साथ ही सोशल मीडिया पर काजल के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था।
काजल हिंदुस्तानी का असली नाम काजल सिंगला है। बीते दिनों रामनवमी पर भगवान राम की शोभायात्रा में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जुलूस के बाद त्रिकोण बाग के पास रावणवाड़ी में धार्मिक सभा का भी आयोजन किया गया था। इस सभा में काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया। काजल ने अपने भाषण में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे कई मुद्दों पर बात की थी। इसके अगले जुम्मे को सर तन से जुदा के नारे के साथ उनके भाषण को उग्र बताते हुए सैकड़ों कट्टरपंथी मुस्लिम सड़कों पर उतर आए।

गुजरात की स्थानीय मीडिया ने काजल हिंदुस्तानी की गिरफ्तारी की खबर प्रकाशित की है। उन्हें गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद काजल हिंदुस्तानी को जेल भेज दिया गया। काजल पर दर्ज थ्प्त् में आरोप लगाया गया कि उन्होंने एक खास समुदाय को निशाना बनाया और भड़काऊ बातें कहीं। इसके बाद मुस्लिम भीड़ ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया और उनकी हत्या की बातें कहीं।
Also Read:
गुजरात के उना में इसी मुद्दे पर एक कारोबारी और उससे कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद सड़क पर उतर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में स्थानीय चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उना बंद भी बुलाया। बता दें कि गुजरात में भी रामनवमी के दौरान शोभायात्रा पर जमकर पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी। जिसके बाद सख्त रुख अख्तियार करते हुए पुलिस प्रशासन ने कईयों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद हनुमान जन्मोत्सव शांति पूर्ण रुप से संपन्न हुआ।