
वाराणसी। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Case) मामले में फरार चल रहे कथित तौर समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में समर सिंह व संजय सिंह आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुख्य आरोपी हैं। समर को पुलिस ने पहले ही गाज़ियाबाद गिरफ्तार कर लिया था। अब बुधवार को सारनाथ पुलिस ने संजय को भी वाराणसी से दबोच लिया।
मुकदमा था दर्ज
पुलिस संजय को अपने कस्टडी में लेकर पूछताछ व कानूनी कार्यवाही कर रही है। संजय घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। घटना के अगले दिन आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर आत्महत्या के मामले में उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बाबत सारनाथ पुलिस ने समर और संजय पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

- Akanksha Dubey Case: आज वाराणसी कोर्ट में पेश होगा समर सिंह, गाज़ियाबाद से हुआ था गिरफ्तार
- Samar Singh Arrested: कुछ तो है ! आकांक्षा मामले में समर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
समर और संजय की तलाश में पुलिस कई दिनों से वाराणसी, आजमगढ़ और मुंबई में दबिश दे रही थी। जिसके बाद समर को वाराणसी पुलिस ने 7 अप्रैल को गाज़ियाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गाज़ियाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपकर बैठा था। वहीं संजय कई दिनों से फरार था। जिसे बुधवार को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संजय को अपनी कस्टडी में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।
2 thoughts on “Akanksha Dubey Case: आकांक्षा मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 17 दिन से चल रहा था फरार”