
Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को पांच महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को इस केस में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस अभी तक इस केस की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। जबकि मुख्य आरोपी समरजीत सिंह उर्फ़ समर सिंह जेल में बंद है। इस मामले की जांच अब सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराने की मांग उठी है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह सचिव को पत्र भेजा है।
दूसरी ओर आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Case) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में शुकवार को सुनवाई होनी है। इस प्रकरण का एक और आरोपी समर सिंह का दोस्त संजय सिंह जमानत पर अभी बाहर है। समर सिंह की जमानत जिला न्यायालय ने ख़ारिज कर दी थी। जिसके बाद समर के वकील ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
प्रकरण (Akanksha Dubey Case) के मुताबिक, बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में मिला था। पुलिस के मुताबिक, वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे के फंदा था। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने घटना के बाद समर सिंह और संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में तहरीर दी थी। सारनाथ थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था। संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं समर सिंह जिला न्यायालय ने समर सिंह की जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी थी।
अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई जांच मामले की पूरी सच्चाई सामने लेन के लिए पर्याप्त नहीं है. आकांक्षा दुबे के कमरे में दो पुरुष अंडरवियर के साथ ही कुछ संदिग्ध चीज़ें मिली थी. बावजूद इसके अभी तक जांच संपन्न नहीं हुई. पूर्ण न्याय और मामले की सच्चाई के लिए यह मांग की जाती है कि जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से हो.
आकांक्षा (Akanksha Dubey Case) की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर सिंगर समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में तहरीर दिया था। पुलिस ने समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
Akanksha Dubey Case: जब फरार समर को पुलिस ने गाज़ियाबाद से दबोचा
समर (Samar Singh) को वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद में दबिश देते हुए 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। वह वहां पर अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपकर बैठा हुआ था। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी खोज में वाराणसी, आजमगढ़ और आसपास के जिलों में दबिश दे रही थी। कई दिनों से उसकी 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी जेल भेजा गया था।
वहीं इसी मामले में पुलिस ने 12 अप्रैल को वाराणसी से मुंबई भागते समय संजय सिंह (Sanjay Singh) को भी गिरफ्तार किया था। उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों इस समय वाराणसी जिला जेल में बंद हैं। पुलिस ने तब से अब तक कई पहलुओं की जांच की, लेकिन आकांक्षा (Akanksha Dubey Case) के आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं पता लग सकी है।

Akanksha Dubey ने रोते हुए समर को बताया था दोषी
आकांक्षा (Akanksha Dubey Case) की मौत के बाद उसके कई फोटोज और विडियो वायरल हुए हैं। उन्हीं में से एक फोटो में आकांक्षा की आंख सूजी हुई दिख रही है, जैसे उन्हें किसी ने बुरी तरह से पीटा हो। एक विडियो में आकांक्षा रोते हुए अपनी पीड़ा बताते हुए भी नजर आ रही हैं। 38 सेकंड के इस विडियो में आकांक्षा (Akanksha Dubey) रोते बिलखते हुए समर को किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार बता रही हैं।

आकांक्षा (Akanksha Dubey case) के वकील ने कहा था कि जिस विडियो में आकांक्षा (Akanksha Dubey Case) अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह विडियो बहुत पुराना नहीं है।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की बीते 26 मार्च को होटल के कमरे में फंदे से लटकते हुए शव मिली थी। मौत ले 9 दिनों बाद भी उसकी मौत एक पहेली बनकर रह गई है। आरोपियों की गिरफ़्तारी न होने से परिजनों में काफी आक्रोश है। उन्होंने इस मामले में गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस इस आधार पर मुकदम दर्ज कर समर सिंह के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
To get more updates join our Whatsapp Group