
Asad Ahmed Encounter: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम को पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter) में ढेर कर दिया। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के झांसी में पारीछा डैम के पास STF ने किया। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के पास से विदेशी हथियार मिले हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इनपुट थे कि रास्ते में ही काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है। इसे देखते हुए भारी फोर्सेस लगाई गई थी।
#WATCH आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए और बाद में इनकी मृ्त्यु हो गई। इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से… pic.twitter.com/uVeIkDPsnj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
STF की कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज में पेशी चल रही थी। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर वो रोने लगा। गला सूखा तो पानी मांगा और सर पकड़कर बैठ गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतीक अपने बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर बेहोश हो गया।
बता दें कि 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से असद और गुलाम मोहम्मद फरार चल रहे थे। यूपी STF लगातार उन्हें ट्रेस कर रही थी।गुरुवार को झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई। असद और गुलाम के एनकाउंटर को डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने लीड किया। STF के DIG अनंत देव तिवारी ने कहा, ‘असद और गुलाम को हमारी टीम ने मार गिराया है। इनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।’
सरकार के घर देर है, अंधेर नहीं: उमेश की मां
एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हमलोगों को थोड़ी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter) हुए हैं। उन्हें पाप की सजा मिली है। देर है, अंधेर नहीं। योगी जी को धन्यवाद।

पुलिस ने पूरा सहयोग किया: जया पाल, उमेश की पत्नी
इस एनकाउंटर के बाद उमेश की पत्नी जया पाल का भी बयान आया है। जया पाल ने भी मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है। पुलिस ने बहुत सहयोग किया।’
#WATCH मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल, प्रयागराज pic.twitter.com/NMKCmukgT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था
यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने कहा कि हमें जानकारी थी कि इनके पास विदेशी हथियार हैं। हम तैयार हैं। जिस तरह इस गैंग ने उमेश पाल और उनके गनर्स को मारा था, इन आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था। दोनों के पास से ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और वाल्थर पिस्टल मिली है। ये हथियार रेयर हैं। सामान्यत: मिलते नहीं हैं।
यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस में आज दो शूटर को एनकाउंटर में मारा गया। इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर अमिताभ यश,… pic.twitter.com/BXbsxUOYBf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
भाजपा न्यायालय में विश्वास नहीं रखती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter) पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा है, ‘झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।’
झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2023
भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।
शाइस्ता ने दिखाई थी नाराजगी
उमेश पाल मर्डर में असद का नाम आने से अतीक की पत्नी शाइस्ता ने अतीक से नाराजगी दिखाई थी। उसने रोते हुए कहा था कि असद अभी बच्चा है। उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था। यह सुनने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद नाराज हो गया था।
उसने डांटते हुए शाइस्ता से कहा था कि असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया है। आज उसकी वजह से मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। उमेश के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी। अब तुम बेवजह बात करके मेरा मूड न खराब करो। सब मैनेज हो जाएगा।
अब तक हुए 4 एनकाउंटर
4 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में अब तक यूपी पुलिस 4 शूटर्स का एनकाउंटर कर चुकी है। पहला एनकाउंटर प्रयागराज में ही 27 फरवरी को अरबाज का हुआ था। अरबाज को हत्याकांड के समय ड्राईवर का काम दिया गया था। वह अतीक के खास गुर्गों में से एक था। अरबाज उस क्रेटा कार को चला रहा था, जिससे बदमाश उमेश पाल के घर तक पहुंचे थे। इसमें असद भी था।
वहीँ दूसरा एनकाउंटर 6 मार्च को हुआ था। इसमें उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके अलावा, असद और गुलाम का गुरुवार को एनकाउंटर हुआ। यानी, अब तक इस मामले में 4 एनकाउंटर हो चुके हैं। अतीक के परिवार की मदद करने वाले 3 आरोपियों और करीबियों के घर पर बुलडोजर भी चल चुका है।
अतीक के बेटे असद का उमेश हत्याकांड में शूटिंग करते हुए वीडियो सामने आया था। इसे प्रयागराज पुलिस ने जारी किया था।
1 thought on “Asad Ahmed Encounter: मिट्टी में मिल गया ‘माफिया का लाल’, उमेश की मां बोलीं ‘थैंक यू योगी जी’”