
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmad) के परिवार को एक और झटका लगा है। प्रयागराज पुलिस ने अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा पर एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा समेत साले सद्दाम और जैद पर भी मुकदमा दर्ज किया है। इन तीनों पर वक्फ की संपत्ति फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर बेचने का आरोप है।

प्रयागराज जनपद के पुरामुफ़्ती थाने में मुतवल्ली मोहम्मद आसियान के साथ कागजी हेराफेरी में शामिल मुतवल्ली की पत्नी जिन्न्त को भी इस मामले में नामजद किया गया है। वक्फ के नाम संपत्ति कर अमेरिका जा चुके परिवार के 50 करोड़ की संपत्ति को कब्ज़ा कर प्लाटिंग करने का आरोप है। पुलिस में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, जैनब फातिमा और उसके दो भाइयों ने करोड़ों की वक्फ बोर्ड की संपत्ति को फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए बेच डाला।
माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmad) और उसके भाई अशरफ की हत्या को लम्बा समय बीत चुका है। जिसके बाद अतीक का पूरा अपराधिक कुनबा बिखर गया। अतीक के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन कई महीनों से फरार चल रही है। जिसकी यूपी पुलिस और एसटीएफ को तलाश है। वहीं अशरफ की पत्नी जैनब भी कई महीनों से फरार चल रही है।
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है Atique Ahmad और उसकी फैमिली
बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग व बम बरसाकर दिनदहाड़े उमेश पाल व दो सरकारी गनरों की हत्या कर दी थी। इस हत्या की गाज Atique Ahmad व उसके पूरे कुनबे पर गिरी थी। माफिया अटक अहमद के भाई अशरफ की मोस्ट वांटेड पत्नी जैनब फातिमा पर उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों को भागने में मदद करने का आरोप है।
लगातार अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक करें