
Bareily News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शिव मंदिर में नमाज पढ़ी गयी है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मौलवी के भड़काने पर मंदिर में नमाज पढ़ी गई है। जिस पर पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने पब्लिक की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, 2 मुस्लिम महिलाओं ने मौलवी के भड़काने पर मंदिर में नमाज (Bareily News) पढ़ी है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत मौलवी को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
मामला बरेली जनपद (Bareily News) के केसरपुर ग्राम का है। जहां शिव मंदिर में दो मुस्लिम महिलाएं पहुँच गईं और नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। इसे देखकर ग्रामीण भड़क गए और दोनों महिलाओं का नमाज पढ़ते विडियो रिकॉर्ड कर लिया। विडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वायरल हो गया।
Bareily News: पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया
इसी दौरान ग्रामीण भी मंदिर के आसपास जमा हो गए। लोगों ने दोनों मुस्लिम महिलाओं को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। इसी बीच आसपास के गांवों के लोग भी जमा होने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना कि सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेते हुए मामला शांत कराया।

मौलवी ने माहौल खराब करने की रची साजिश
बताया जा रहा है कि स्थानीय मौलवी चमन शाह ने माहौल खराब करने की साजिश रची थी। उसने ही दोनों मुस्लिम महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए भड़काया था। ग्रामीणों ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कि मांग की है।
इस मामले में एसपी देहात बरेली मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना भुता ग्राम केसरपुर अंतर्गत एक शिव मंदिर में नमाज पढ़ने कि घटना सामने आई है। दो मुस्लिम महिलाओं ने नमाज पढ़ी है, जिन पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे कि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौलवी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।