
Bihar News: बिहार में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहार के अररिया में एक पत्रकार की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विमल कुमार था, जो कि दैनिक जागरण में वरिष्ठ पत्रकार थे। शुक्रवार (18 अगस्त) को हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को विमल कुमार अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक से 4 हमलावर घर में घुस आए। हमलावरों ने पहले उन्हें जगाया, फिर उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद विमल कुमार को हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां पत्रकारों व स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया।
Bihar News: अपने भाई कि हत्या के थे इकलौते गवाह
इस दौरान पुलिस प्रशासन (Bihar News) के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। लोग प्रशासन से आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की माँग कर रहे हैं। पुलिस भी हत्यारोपितों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले विमल कुमार के सरपंच भाई शशिभूषण उर्फ गब्बू यादव की साल 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

विमल कुमार अपने भाई की हत्या के इकलौते गवाह थे। उनकी हत्या को भाई के केस से जोड़कर देखा जा रहा है। बदमाशों ने उन्हें कई बार गवाही देने से मना किया था। हालाँकि, इन धमकियों से डरे नहीं और उन्होंने गवाही दी थी। इस मामले (Bihar News) की अगली सुनवाई 19 अगस्त 2023 को होनी थी।
दैनिक जागरण ने विमल कुमार के परिचितों (Bihar News) के हवाले से कहा है कि आरोपित 2-3 दिनों से उनकी हत्या की फिराक में थे। विमल ने अपने साथियों से बताया था कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। विमल कुमार अपने पीछे पत्नी, 15 साल का बेटा और 13 साल की एक बेटी छोड़ गए हैं।

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया, “सुबह मेरे पति का नाम लेकर कुछ लोग घर का दरवाजा पीट रहे थे। हम दोनों उठे और घर का दरवाजा खोलने निकले। मैंने घर का ग्रिल खोला और मेरे पति मेन गेट खोलने निकल गए। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। फिर मेरे पति की आवाज आई कि पूजा रे… पूजा रे… हमको गोली मार दिया। जब मैं वहाँ पहुँची तो देखा कि वो जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके सीने से खून निकल रहा है।”
To get more update join our Whatsapp Group