
Chandrayaan-3 Landed: भारत ने बुधवार को इतिहास कायम कर दिया। बचपन से सुनते आ रहे थे, ‘चंदा मामा दूर के…’ अब भारत ने इस कहावत को गलतत साबित कर दिखाया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर लैंड कर दिया। शाम जैसे ही विक्रम ने 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर कदम रखा। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा देश गूंज उठा। भारत के इस ऐतिहासिक कदम का प्रत्येक देशवासी साक्षी बना। हर भारतीय ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
चन्द्रमा के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश (Chandrayaan-3 Landed) बन गया है। चंद्रयान-3 ने 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके अगले 20 मिनट बाद चन्द्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। इसके बाद शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर पहला कदम रखा।

Chandrayaan-3 Landed: अगला मिशन सूर्य पर
ISRO के डायरेक्टर एस० सोमनाथ ने कहा – अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण (Chandrayaan-3 Landed) हैं। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लगा सकता है। प्रज्ञान रोवर हमें चंद्रमा के वातावरण के बारे में भी जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी ही सूर्य पर हमारा अगला मिशन शूरू होगा। इसके लिए सूर्य पर आदित्य एल-1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।

सारे मिथकों पर लगा विराम: प्रधानमंत्री
चांद पर पहुँचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा – मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूँ। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, ‘अब चंदामामा दूर के नहीं, बस एक टूर के हैं। आज से सारे मिथकों पर विराम लग गया।

इस कामयाबी के बाद भारत अब चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ऐसा कर चुके हैं। अब सभी को चाँद के विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतज़ार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब एक घंटा 50 मिनट का समय लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक दूसरे की फोटो खींच कर पृथ्वी पर भेजेंगे।
To get More updates join our whatsapp group
1 thought on “Chandrayaan-3 Landed: ‘दूर के नहीं, अब चंदा मामा एक टूर के…’ चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3, विश्व में बजा भारत का डंका”