
Deoria Murder News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक जघन्य हत्याकांड की खबर आ रही है। जहां प्रतिशोध की ज्वाला में धधकते हत्यारोपियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। जिसके बाद इस हत्याकांड की आंच लखनऊ तक जा पहुंची। सीएम योगी ने इस हत्याकांड का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दोषियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसके चलते ब्राह्मण परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात से पहले जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हुई हत्या के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रेम यादव के समर्थकों ने ब्राह्मण परिवार के घर पर हमला कर दिया। जिसमें घर के मुखिया सत्य प्रकाश दूबे समेत पांच लोग मारे गए। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Deoria Murder News: जिलाधिकारी ने बताई यह वजह
घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे करीब हम लोगों को सूचना मिली कि रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लहड़ा टोले में एक वारदात (Deoria Murder News) घटित हुई है। जिसमें बताया गया कि एक पक्ष के एक आदमी की तुरंत डेथ हो गई थी। बाकी 6 लोग पुलिस को गंभीर अवस्था में मिले थे। जिन्हें हमने देवरिया मेडिकल कॉलेज में रेफर किया। डॉक्टर की जांच के बाद शायद पांच लोगों की मौत बताई जा रही है।
जिलाधिकारी ने आगे कहा मैटर शायद पुरानी रंजिश (Deoria Murder News) को लेकर बताया जा रहा है। एक पुराना जमीनी विवाद था। जिसमें सत्य प्रकाश दूबे के भाई थे, साधु दूबे। उन्होंने अपने हिस्से की पूरी जमीन प्रेम यादव को बेची थी। प्रेम यादव उस जमीन पर काबिज थे। जिसका मैटर आज से सात आठ साल पहले सुलह चुका था। चूंकि इसमें अटैक पर डेथ हुई है। बाद में रिटेलिएशन में बाकी घटना बताई जा रही है। अभी एकदम सटीक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। हम लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं, जैसे ही हमें आगे की जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।

बता दें कि इस घटना (Deoria Murder News) का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय निवासियों की मानें तो यह घटना राजनीतिक द्वेष भी हो सकती है।
To get more updates join our whatsapp group
1 thought on “Deoria Murder News: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना, एक के बदले पांच मर्डर, प्रतिशोध में ब्राह्मण परिवार के 5 सदस्यों को उतारा मौत के घाट”