
Hemant Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा [Hemant Biswa Sarma] शनिवार को मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे। उन्होंने माता रानी का दर्शन पूजन किया। असम के सीएम ने इजराइल की वर्तमान स्थिति को लेकर आतंकवाद पर निशाना साधा।
हेमंत बिस्वा सरमा [Hemant Biswa Sarma] ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आतंकवाद का सबसे अधिक शिकार भारत रहा है। जो हमास का समर्थन कर रहे हैं। वह वास्तव में आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। सड़कों पर लोगों के उतरने पर कहा कि उनका काम है, सड़क पर उतरना और मेरा काम है उन्हें, जेल में डालना।
विंध्याचल धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मां के धाम आने का सौभाग्य मिला है। काफी दिनों से इच्छा थी। सबके लिए मंगलकामना किया है। 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर कहा कि आज देश की जो स्थिति चल रहा है। उसमें जनता को बीजेपी को वोट देना सही है। भारत को शक्तिशाली करना सही है।
Also Read:
क्या है रामपुर का ‘कारतूस कांड’? जिसमें हिल गया था पूरा यूपी
Hemant Biswa Sarma बोले – भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा है
हेमंत बिस्वा सरमा ने इजरायल के बारे में बात करते हुए आतंकवाद को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा है। जो प्रदर्शनकारी हमास को सपोर्ट कर रहे है। वह आतंकवाद को सपोर्ट कर रहे है। ऐसा करने से वोट का फायदा नहीं होगा। देश का फायदा देखना सही है। आतंकवाद के खिलाफ विश्व भर में आवाज उठाना चाहिए, जो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है उनको जेल में डाल देना चाहिए। सड़क पर उतरना उनका अधिकार है और जेल में डालना हमारा अधिकार है। कहा कि हमास का समर्थन करने वालों को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे उनका नुकसान ही होगा।