
Mumbai News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। रियाज भाटी पर गवाह को डरा धमका कर उससे जबरन वसूली करने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, जून 2022 से 4 नवंबर 2023 की अवधि के दौरान शिकायतकर्ता गवाह को रियाज भाटी और उसके सहयोगियों ने लगातार धमकी दी। वे गवाही वापस लेने या फिर भाटी के पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 195 (ए) 506 (2), और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Mumbai: दाऊद इब्राहिम का भी करीबी रहा है रियाज़ भाटी
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रियाज भाटी मुंबई (Mumbai) के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी करीबी रहा है। उसे गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली के दर्ज मुकदमे में मुंबई क्राइम क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।
रेस्टोरेंट व बार मालिकों से वसूलता था मोटी रकम
भाटी पर मुंबई (Mumbaiके पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह से संबंधित जबरन वसूली के मामले में भी शामिल होने का आरोप है और कथित संलिप्तता को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। कथित तौर पर रियाज भाटी बार और रेस्टोरेंट मालिकों से पैसे वसूलता था। जिसे बाद में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को दे दिया जाता था।
बता दें कि रियाज भाटी के खिलाफ अलग रह रही पत्नी रहनुमा भाटी ने भी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है। रहनुमा भाटी ने रियाज पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सलीम फ्रूट के साथ हुआ था गिरफ्तार
दरअसल, रियाज भाटी को पुलिस ने छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर मकोका के तहत आरोप लगाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रियाज भाटी ने वर्सोवा के एक बिजनेसमैन को धमकी देकर 30 लाख रुपए की कार और 7.5 लाख रुपए कैश की डिमांड की थी।

Highlights
रियाज भाटी के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, गोलीबारी करने आदि कई आरोपों में मुकदमे (Mumbai) दर्ज हैं। कई मामलों में वह पहले ही गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके दो बार देश से भागने का प्रयास किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रियाज भाटी ने वर्ष 2015 और 2020 में देश छोड़ने का भी प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया।
लगातार अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक करें