
रेप की घटनाओं की खबर सुनते ही दिल दहल जाता है। खासकर जब वह रेप किसी छोटी अबोध बच्ची का हो…
ताजा मामला, चंदौली जनपद के चहनिया क्षेत्र के एक गांव का है। जहां घर में अकेली अबोध 7 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित को अपने कब्जे में लेकर अपनी जांच- पड़ताल कर रही है।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर मे अकेली अबोध 7 वर्षीय बालिका के साथ बगल के ही नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां जब कहीं से मजदूरी कर के घर वापस लौटी, तो बच्ची की हालत देख सन्न रह गयी। लड़की ने आपबीती सुनाई, तो उसकी मां ने बलुआ थाने में तहरीर दिया। शाम होते ही पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। लड़की का मेडिकल मुआयना हुआ।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कस्बा में एक ज्वेलरी की दुकान पर सुलेखा (बदला हुआ नाम) काम करती है। उसकी पुत्री घर मे अकेली थी। बगल के ही एक नाबालिग 14 वर्षीय बालक ने दुष्कर्म किया। जब उसके गुप्तांग से ब्लीडिंग आने लगी तो घबरा कर वह भाग खड़ा हुआ। लड़की खून से लथपथ घर मे पड़ी रही। उसके बाद शाम को जब उसकी मां घर आई तो बच्ची को गुप्तांग से खून निकलते देख चिल्लाने लगी। जब उसने बच्ची से पूछा तो आप बीती सुनाई। महिला ने तत्काल बलुआ थाने पहुँचकर तहरीर दी। बलुआ पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।

पीड़ित बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिया भेज दिया। वहीं बलुआ थाना अध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए एप्लीकेशन द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।