
Samar Singh Bail: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले का आरोपी समर सिंह सात महीने बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया। इस दौरान जेल के बाहर समर सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समर सिंह की जमानत के लिए बीते 7 नवम्बर को ही आदेश दिया था। समर सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। यह आरोप आकांक्षा की मां मधु दुबे ने लगाया है।

समर सिंह की जमानत [Samar Singh] अर्जी वाराणसी जिला जज ने ख़ारिज कर दी थी। जिसके बाद समर के वकील ने हाईकोर्ट में इसके लिए अपील किया। HC में भी समर की जमानत अर्जी पर सुनवाई बीते 28 अक्टूबर को टल गयी थी। जिसके बाद 7 नवंबर को सुनवाई हुई और हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने समर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले (Akanksha Case) में उसकी मां मधु दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए भी एक याचिका दायर किया है।

Samar Singh Bail: एक्ट्रेस की मौत के सात माह बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
गौरतलब है कि भदोही की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिला था। जिसके बाद उसकी मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं समर सिंह पिछले सात महीने से जेल में बंद था।
To get more updates join our Whatsapp Group