
द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का जब से टीज़र रिलीज हुआ है, तब से ट्रेलर के रिलीज तक बवाल मचा हुआ है। इसके बाद अब फिल्म भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने उन लड़कियों की असल जिंदगी की कहानियों को चर्चा में ला दिया, जिनका प्री-प्लांड तरीके से इस्लामी धर्मांतरण (Conversion) किया गया। इन्हीं में से एक लड़की अनखा है। इस्लाम कबूल करने के बाद उसका नाम बदलकर आईना अमीरा रखा गया। केरल में चल रहे ‘कन्वर्जन फैक्ट्री’ का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने जिन पीड़ितों से बात की है, उनमें से एक अनखा भी है।
अनखा ने अपनी कहानी कैमरे पर आकर बताई। उसने कहा, ‘मुझे इस्लामिक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इस्लाम अपनाने के लिए कई वीडियो दिखाए गए। जिसके बाद मेरी रुचि धीरे-धीरे इस्लाम में होने लगी। ABP न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के कई जिलों की लड़कियों ने बड़े पैमाने पर चल रहे धर्म परिवर्तन की साजिशों के बारे में बताया है। पहले गैर मुस्लिम लड़कियों को टारगेट किया जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे दोस्ती कर उनका ब्रेनवाश किया जाता है। जिसके बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और उन्हें एक सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में झोंक दिया जाता है। इनमें से कुछ की शादी हो चुकी है, कुछ को परिवार ने छोड़ दिया है, कुछ को उनके पति छोड़ कर चले गए हैं।
अनखा ने ABP न्यूज़ को बताया कि उन लोगों को जैसे ही पता चला कि उनके मजहब में किसी की रुचि है, तो वे अपने आप ज्ञान देना शुरू कर देते हैं। उन्होंने मुझे अल्लाह के बारे में बताया कि वही एकमात्र भगवान हैं। पैगंबर मोहम्मद और कुरान के बारे में जानकारी दी गई। धीरे-धीरे उनकी बातों का मुझ पर असर होने लगा, क्योंकि वे सब एक ही जैसी बातें करते थे। यह 2018 की बात है, मैं धीरे-धीरे में इस्लाम से प्रभावित होने लगी। मुझे लगने लगा कि इसमें कुछ खास है।
इसी तरह की बातें रहमत बना दी गई श्रुति ने भी एबीपी न्यूज को बताया है। श्रुति को ग्रेजुएशन के दौरान मुस्लिम दोस्तों ने पहले इस्लामी पाठ पढ़ाया। हिंदू त्योहारों के बारे में उसे भ्रमित किया। फिर उसका धर्मांतरण करवा दिया। बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने भी मार्च 2022 में बताया था, “2009 के बाद केरल और मैंगलोर की लगभग 32000 लड़कियों को हिंदू और ईसाई से इस्लाम में कन्वर्ट किया गया। उनमें से ज्यादातर सीरिया, अफगानिस्तान और अन्य ISIS व हक्कानी प्रभावशाली क्षेत्र में भेज दी गईं।” सुदीप्तो को रिसर्च के दौरान यह भी पता चला कि अपहरण और तस्करी के जरिए गायब हुईं कुछ लड़कियाँ अफगानिस्तान और सीरिया की जेल में पाई गई थीं। इनमें से ज्यादातर लड़कियों की शादी ISIS के आतंकवादियों से की गई थी और उन्हें ‘सेक्स स्लेव’ बनाया गया था।
1 thought on “The Kerala Story: इस्लामी व्हाट्सएप्प ग्रुप से जोड़ा, Video दिखाकर बोले – अल्लाह एकमात्र भगवान, अनखा से अमीरा बनी पीड़िता ने बताई अपनी कहानी”