लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात यूपी में 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें पांच जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। 

LDA के VC देवमणि त्रिपाठी को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है। चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी व यूपी की तेज तर्रार IAS दिव्या मित्तल को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बदायूं के डीएम मनोज को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। इससे पहले शनिवार को 10 आईपीएस अफसर के ट्रांसफर किए गए थे। जिसमें 6 जिलों के कप्तान बदले गए थे।