वाराणसी। बनारस में लगातार दूसरे दिन पुलिस के अभियान के तहत अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। चौक थाना क्षेत्र के राजादरवाजा इलाके में, जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी के समीप है, एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर 449 किलो अवैध पटाखे बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 


एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सी. के 45/11 नया चौक स्थित मकान पर छापा मारा, जहाँ फैसल खान और फुरकान खान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


गिरफ्तार आरोपी फैसल खान (40) और फुरकान खान (35) के पास से तीन बोरी और दस कार्टूनों में रखे 449 किलो अवैध पटाखे मिले। जानकारी के अनुसार, वे आगामी त्योहारों के दौरान इन पटाखों की अवैध बिक्री करने की योजना बना रहे थे, परंतु पुलिस की सक्रियता से उनकी योजना असफल हो गई। दोनों पर पहले भी विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।