वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत ढेलवरिया में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची यूकेजी की छात्रा है, उसके पड़ोसी युवक ने ही उससे अश्लीलता करने की कोशिश की। छात्र चीखी और हाथ झटककर भाग आई। पड़ोसी की अश्लीलता के बारे में बच्ची ने संकेतों में अपनी मां को बताया, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद छात्रा ने स्कूल में बैड टच और गुड टच पर स्पीच देने वाली टीचर से अकेले में आप बीती बताई। उसके बाद टीचर परिजनों से संपर्क कर उन्हें सारी बात बताई और जैतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय पांडेय, जो देवरिया का निवासी है और जैतपुरा के ढेलवरिया इलाके में किराए पर रहता है, ने 9 सितंबर को 5 वर्षीय बच्ची को अपने घर बुलाकर अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के रोने पर उसने उसे छोड़ दिया और घर के बाहर कर दिया।

बच्ची ने अपनी टीचर को बैड टच के बारे में बताया, जिसके बाद गुरुवार को टीचर की सूचना पर बच्ची के पिता ने जैतपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विजय पांडेय के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है और सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments (0)