वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत पहड़िया में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती के साथ काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसके बाद उसे युवक के सिपाही दोस्त ने भी युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

 

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लालपुर पांडेयपुर थाने में अंबेडकर नगर जिले के म्योरी गांव निवासी नवीन यादव उर्फ सूरज और सिपाही विवेक यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संगीत आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली है और एक एनजीओ में काम करती है। एनजीओ में कामकाज के दौरान उसकी मुलाकात नवीन यादव से हुई, जो एनजीओ में ड्राइवर का काम करता था। नवीन युवती से बात करने के बहाने खोजता था और एक दिन उसके कमरे पर आ गया। नवीन ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली। इस बीच युवती दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन नवीन ने गर्भपात करा दिया।

युवती जब शादी का दबाव बनाने लगी तो नवीन ने सिपाही विवेक यादव से कहा कि इस लड़की को रास्ते पर लाना है। सिपाही विवेक यादव ने पुलिस की धौंस देकर उसे शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर किया।