श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के संघर्षों पर फिल्म बनने जा रही है। इसमें भगवान विश्वनाथ मंदिर पर इस्लामी आक्रांताओं के हमले हिंदुओं के संघर्ष और न्यायालय में चल रही लड़ाई को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जिसमें उत्तर और दक्षिण भारत के कई कलाकार काम करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, काशी विश्वनाथ के इतिहास पर फिल्म बनाने का काम अभिषेक अग्रवाल करेंगे, जो अभिषेक अग्रवाल आर्ट नामक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं। वह इससे पहले 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कार्तिकेय-2’ का निर्माण कर चुके हैं। द कश्मीर फाइल्स में जहां कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन और इस्लामी क्रूरता को दिखाया गया है। वहीं दूसरी एक एडवेंचर फिल्म कार्तिकेय – 2, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के इतिहास को जोड़ा गया था।
.jpeg)
हैदराबाद स्थित फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल बीते दिनों वाराणसी पहुंचे और वहां प्रोफेसर राणा PB सिंह से मुलाकात कर वाराणसी के इतिहास और वहां की संस्कृति को समझा। राणा PB सिंह संस्कृति एवं विरासत के अध्यक्ष में दक्षता रखते हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ‘इंस्टीट्यूट आफ साइंस’ स्थित ‘Department of Geography’ में लंबे समय तक कार्य किया है। ऐसे में वह यदि इस फिल्म से जुड़ते हैं, तो उनके अध्ययन एवं शोध का लाभ इस फिल्म को मिलेगा।
उनके बारे में यहभी बता दें कि वह सांस्कृतिक मानवशास्त्र, पौराणिक कथाओं, लोक कथाओं, धार्मिक सांस्कृतिक विरासत परिदृश्य और योजना, उत्तर भारत, दक्षिण कोरिया, जापान में इन क्षेत्र अध्ययनों के साथ शोध पत्र भी प्रकाशित कर चुके हैं। वह अपने प्रोजेक्ट ‘Understanding Place & Envisioning the Cosmos’ के माध्यम से ब्रम्हादिया जटिलताओं का अध्ययन भी कर रहे हैं। अभिषेक अग्रवाल के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर मार्गदर्शन किया।
जल्द ही राणा PB सिंह को काशी विश्वनाथ फिल्म प्रोजेक्ट के लिए ऑनबोर्ड लिया जाएगा। असल में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अभिषेक अग्रवाल और विष्णु शंकर जैन के बीच फोन कॉल के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने 1 घंटे से भी अधिक वीडियो कॉल पर बात की। जिसमें विष्णु शंकर जैन और उनके पिता हरिशंकर जैन ने काशी विश्वनाथ को लेकर चल रही न्यायिक लड़ाई के बारे में उन्हें समझाया। तभी इस फिल्म पर बनाने का ख्याल मन में आया और इसे आगे बढ़ाया गया।

बता दें कि विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन काशी विश्वनाथ मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने की न्यायिक लड़ाई के सिपाही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर मुगल बादशाह औरंगजेब ने वहां ज्ञानवापी मस्जिद खड़ी कर दी थी। ज्ञानवापी ढांचे के एक व्यासजी तहखाने में हिंदुओं को पूजा अर्चना की अनुमति मिल चुकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज्ञानवापी परिषद को सील करने की अनुमति मांगते हुए PIL दाखिल हुई थी जिसे स्वीकार नहीं किया गया, हालांकि जैन पिता पुत्र की प्रयासों से ज्ञानवापी ढांचे का सर्वे पूरा हुआ और वहां शिवलिंग होने की बात पता चली। इस सर्वे में कई हिंदू प्रतीक भी मिले। मामला अदालत में लंबित है।
सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुका है कि ज्ञानवापी ढाँचे में जहाँ शिवलिंग मिला उस क्षेत्र को संरक्षित किया जाए, क्योंकि मुस्लिम पहले वहाँ ‘वजू’ के नाम पर अपने पाँव धोते थे। जहाँ तक मीनाक्षी जैन की बात है, उनसे भी अभिषेक अग्रवाल मुलाकात कर चुके हैं। मीनाक्षी जैन एक ऐसी इतिहासकार हैं, जिन्होंने वामपंथी इतिहासकारों से इतर नाम कमाया है और उनके प्रपंचों को ध्वस्त किया है। अयोध्या सहित अन्य मंदिरों को लेकर लड़ाई पर वो पुस्तकें लिख चुकी हैं, कई कार्यक्रमों में वो अपने वक्तव्य रखती रही हैं।
‘द ताशकंद फाइल्स’ (2029), ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) और ‘द वैक्सीन वॉर’ (2023) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्होंने ये साफ़ नहीं किया है कि वो इसका निर्देशन करेंगे या नहीं। वो फ़िलहाल ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें भारत विभाजन के दौरान पश्चिम बंगाल में हुए हिन्दुओं के नरसंहार की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म से भी ‘अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स’ जुड़ा हुआ है। अभिषेक अग्रवाल के पिता तेजनारायण अग्रवाल की मौजूदगी में विवेक अग्निहोत्री के साथ कई फिल्मों को लेकर इनकी डील हुई थी।
मीनाक्षी जैन, राणा PB सिंह, विष्णु शंकर जैन, हरिशंकर जैन, विवेक अग्निहोत्री और अभिषेक अग्रवाल – ये ऐसे 6 किरदार हैं जो काशी विश्वनाथ पर बन रही फिल्म का आधार होंगे। आगे अब कौन से अभिनेता-अभिनेत्री इससे जुड़ते हैं, कहानी क्या स्वरूप लेती है और कौन इसका निर्देशन करता है – ये सब समय के साथ पता चलता जाएगा। अभी इसकी पुष्टि समझिए कि फिल्म बन रही है। औरंगजेब के अत्याचार से लेकर संघर्षशील हिन्दुओं की ये कहानी पर्दे पर ज़रूर आ रही है।

Comments (0)