वाराणसी। शिक्षा और साहित्य की नगरी काशी में सैकड़ों की संख्या में कोचिंग संस्थान हैं। बात दुर्गाकुंड व इसके आसपास के क्षेत्रों की करें तो यहां एक से बढकर एक कोचिंग हैं, जो स्वयं को दूसरों की तुलना में श्रेष्ठ साबित करने का दावा करते हैं। इसी बीच दुर्गाकुंड के जवाहरनगर में एक ऐसा भी संस्थान है, जहां पढ़ाई के दम पर ही बच्चे खींचे चले आते हैं।
दुर्गाकुंड क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में एक्मे ट्यूटोरियल्स (Acme Tutorial) में सिलेबस के साथ ही प्रैक्टिकल के जरिए बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। सबसे खास बात यह है कि यहां डिजिटल एजुकेशन पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है। इसकी जानकारी इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अर्पित जैन ने दी।

अर्पित जैन ने बातचीत में बताया कि वह एक नए कांसेप्ट पर काम कर रहे हैं। उनका काम केवल बच्चों के रिजल्ट में परसेंटेज बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें किसी काबिल बनाना है। बताया कि उन्होंने इस इंस्टिट्यूट की शुरुआत ही इसी सोच के साथ की थी और इसी सोच के साथ ही उन्हें बेहद कम समय में सफलता मिली। इंस्टिट्यूट ने बीते सत्र में हाईस्कूल के बैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस बैच का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।

बीते सेशन में 70 प्रतिशत छात्रों को 80% अंक और 50% ने 90% अंक मिले
अर्पित जैन ने बताया कि इस बार उनके इंस्टिट्यूट में से 70% छात्रों ने 80% अंक प्राप्त किए और 50% छात्रों ने 90 % अंक प्राप्त किए हैं। उनकी संस्था के मैक्सिम छात्रों ने मैथ्स में 98 अंक प्राप्त किया है। अर्पित जैन ने बताया कि आज के दौर में ज्यादातर इंस्टिट्यूट अपने स्टूडेंट्स को बिना बेसिक क्लियर किए डायरेक्ट टॉपिक को समझाते हैं, जिस वजह से बच्चों पर बहुत प्रेशर पड़ता है। शायद यही वजह है वह अपनी एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाते हैं।

कंपीटिशन, गवर्मेंट जॉब, एजुकेशन को लेकर बच्चों में प्रेशर
वर्तमान समय में कंपीटिशन, गवर्मेंट जॉब, एजुकेशन को लेकर बच्चों और उनके पैरेंट्स में काफी प्रेशर है। सभी पैरेंट्स की डिमांड होती की उनका बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर बने। जिससे जिसे बच्चों पर बहुत प्रेशर पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह खुद एक संस्थान से UPSC की तैयारी करते थे, वहां पर उनकी बेसिक क्लियर न होने की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा एफर्ट के साथ उन्हें तैयारी करनी पड़ती थी।

अर्पित जैन ने बताया कि उन्होंने उस वक्त ही यह निर्णय ले लिया था कि यदि वह किसी कोचिंग संस्थान का संचालन करेंगे तो वह बच्चों के बेसिक क्लियर करते हुए प्रैक्टिकल, थ्योरेटिकल और कुछ ट्रिक के साथ बच्चों से कनेक्ट होकर पढ़ाएंगे। जिससे बच्चों को सारे टॉपिक आसानी से समझ में आए और याद हो जाय।

उन्होंने अपने विद्यार्थी को ऐसी ट्रिक बताई, जिसकी वजह से उन्हें मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी जैसे कठिन विषय की तैयारी करने मे कोई दिक्कत नही होती है, बल्कि ये सभी कठिन विषय छात्र के पसंदीदार विषय बन गए हैं।

98 नहीं, 100% का इस बार लक्ष्य
इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि अर्पित सर केवल किताबी ज्ञान नही देना चाहते, वह अपने छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी देते हैं। जिससे उनके टॉपिक अच्छी तरह से क्लियर हो जाएं और उनका ये नॉलेज उनके भविष्य को और मजबूती दे।

स्टूडेंट्स ने बताया कि अर्पित सर ने नई सेशन की शुरुआत के साथ ही अपना लक्ष्य बनाया है कि वह 2025 के एग्जाम में अपना 100% योगदान देंगे। जो रिजल्ट उनका 2024 में 70 % है, उसे इस बार 100% करने की पूरी तैयारी है। साथ में मैथ और साइंस मे जो बच्चों को इस बार 98 या 95 अंक मिले हैं, उसे वह इस बार 100 करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस लक्ष्य के साथ उन्होंने ने अपनी नई सेशन की शुरुआत बहुत ही उत्साह के साथ शुरू कर दी है।

प्रैक्टिकल एजुकेशन से मिली काफी मदद
इंस्टिट्यूट के क्लास 10 के स्टूडेंट्स आरना अग्रवाल, उत्कर्ष, मानवी, मुग्धा, सार्थक तिवारी ने बताया कि सर उन्हें कुछ ट्रिक बताते हैं, जिसकी वजह से उन्हें Mathematics, साइंस जैसे कठिन विषय समझने में कोई दिक्कत नही होती, बल्कि वह सारे टॉपिक बहुत ही आसानी से समझ जाते हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें इस संस्थान में प्रैक्टिकल के साथ ही experiment knowledge दी जाती है। जिससे उन्हें चैप्टर को समझने में बहुत सहायता मिलती है और साथ ही में इंस्टिट्यूट के ओर से दिए गए टेस्ट सीरीज उनको एग्जाम में बहुत हेल्प की थी।

छात्रों के अनुसार, एग्जाम में आने वाले 50% question की तैयारी टेस्ट सीरीज की हेल्प से मिली थी। शौर्य सिंह, प्रगति शाह और ध्रुवी वाही ने कुछ ट्रिक के बारे में बताया। जिसकी सहायता से उन्हें रिएक्टर सीरीज और वैलेंस आसानी से समझ में और याद हो गया।
Comments (0)