दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) पर विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान हमले का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि कुछ लोग माला पहनाने के बहाने केजरीवाल के करीब आए और उन पर हमला कर दिया। पार्टी का आरोप है कि इस प्रकार की घटनाओं में गंभीर नुकसान भी हो सकता था, और इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जिम्मेदार ठहराया है।

दूसरी ओर, बीजेपी ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ था। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि विकासपुरी में लोग केजरीवाल से सिर्फ गंदे पानी की शिकायत करने पहुंचे थे और उन्हें वही पानी पीने का आग्रह किया जो आम जनता मजबूरी में पीने को विवश है। इसके बाद केजरीवाल नाराज़ हो गए और इसे हमला करार दे दिया गया।
इस बीच, पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन AAP का दावा है कि यह बीजेपी की साजिश है, जो केजरीवाल पर लगातार हमले कराती है और पार्टी के काम में बाधा डालती है।

Comments (0)