वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक पड़ोसी ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी जब आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीखें सुनकर उसके परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे बच्ची को बचाया जा सका।
.jpeg)
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था और अपनी हरकतों को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दे सका।

लाट भैरव इलाके की रहने वाली पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चौकी इंचार्ज शुभेंदु दीक्षित ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में है और पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी रिंकू मौर्य अक्सर नशे में रहता है और उसकी हरकतें संदिग्ध रही हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार रातभर चौकी के बाहर न्याय की उम्मीद में बैठा रहा।

Comments (0)