वाराणसी। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा शनिवार को वाराणसी पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिन्हा ने विपक्षी नेताओं तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। उन्होंने दोनों नेताओं को 'अय्याश' करार देते हुए कहा कि ये "सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।" विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को "राजद के जंगलराज का युवराज" और राहुल गांधी को "भ्रष्टाचार का युवराज" बताते हुए दोनों के चरित्र को एक समान बताया।
.jpeg)
सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव के शासन पर भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, "लालू यादव ने अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पाप किए, जनता की मेहनत की कमाई लूटी, और जानवरों का चारा तक खा गए।" वक्फ बिल पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देशवासियों को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते "सबका साथ, सबका विकास" की नीति जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और समाज के सबसे निचले तबके का उत्थान सुनिश्चित किया जाएगा।

जातीय जनगणना के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि राज्यों को इसके आयोजन का पूरा अधिकार है, और बीजेपी ने भी इस प्रक्रिया में सहयोग किया था। लेकिन उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो जातीय जनगणना का इस्तेमाल सत्ता प्राप्ति और समाज में विभाजन फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते।
Comments (0)