NEET पेपर लीक मामले में CBI टीम शनिवार को गुजरात धमकी। यहां उन्होंने 7 जगहों पर छापेमारी की। CBI ने 4 जिलों आणंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा में छापेमारी शुरू की है।
इससे पहले, 28 जून को CBI ने झारखंड के हजारीबाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी तीनों को झारखंड से बिहार के पटना ला रही है। इसी केस में 27 जून को बिहार के पटना से CBI ने 2 लोगों को अरेस्ट किया था।

CBI और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 3 मई को NEET के क्वेश्चन पेपर कूरियर एजेंसी ब्लू डार्ट के हजारीबाग नूतन नगर सेंटर से बैंक ले जाने की बजाय पहले ओएसिस स्कूल लाए गए। इसके बाद यहां से बैंक भेजे गए। संदेह है कि क्वेश्चन पेपर का पैकेट स्कूल में ही खोला गया। ओएसिस स्कूल UGC NET एग्जाम का सेंटर भी था। यहां से UGC NET पेपर लीक होने का भी शक है।
शिक्षा मंत्री बोले – दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा
इससे पहले 28 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि सरकार NEET पर जवाब देने के लिए तैयार है। हम चर्चा से भाग नहीं रहे। सरकार पूरी प्रतिबद्धता से मामले की जांच करवा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, NTA में सुधार के लिए बनी हाई लेवल कमेटी ने 27 जून से 7 जुलाई के बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से सुझाव मांगे हैं। टीचर्स और इंस्टीट्यूट्स भी अपने सुझाव दे सकते हैं। NTA की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा मंत्रालय ने 22 जून को कमेटी का गठन किया था। ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ। के। राधाकृष्णन कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Comments (0)