चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उतरौत, चकिया ब्रांच में रविवार को "बाल मेला-2024" का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन ने बच्चों और अभिभावकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया, जहां स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल से लेकर विज्ञान के उत्कृष्ट मॉडलों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

.jpeg)
कार्यक्रम में चित्रकला प्रदर्शनी और विभिन्न सजीव झांकियों ने समां बांध दिया। विशेष रूप से 'क्षीर सागर में शेषनाग पर लेटे भगवान विष्णु और उनके राम व कृष्ण अवतार की झांकी' ने सभी का मन मोह लिया। अन्य झांकियों में 'वृक्ष काटते लकड़हारा', 'भारत माता व एकता', 'मोबाइल का बच्चों पर प्रभाव' और 'नारी सशक्तिकरण' को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
.jpeg)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इवेंट मैनेजर पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार केसी श्रीवास्तव, मधुकर पांडे, शिवाकांत पाठक, मन्नी विश्वकर्मा, सूबेदार सिंह, बद्री विशाल पाठक, शबीना खातून और सोनी विश्वकर्मा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
.jpeg)

अतिथियों का स्वागत स्कूल के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा और डायरेक्टर सत्यम कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्राइमरी सेक्शन के कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया।
.jpeg)
.jpeg)


Comments (0)