चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, चंधासी ब्रांच में शनिवार को "सेलिब्रिटी से मिलिए..." कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय कोतवाली के इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह शामिल हुए।
.jpeg)

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुलिस व्यवस्था, अपराध और कानून से जुड़े अनेक सवाल पूछे। अपराध नियंत्रण और पुलिसकर्मियों के अपराध में लिप्त होने पर कार्रवाई जैसे जटिल विषयों पर भी सवाल किए गए। बच्चों ने कुछ व्यक्तिगत सवाल भी पूछे, जिनका इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने सरल और स्पष्ट उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
.jpeg)

कार्यक्रम के अंत में इंस्पेक्टर साहब ने बच्चों को विभिन्न आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें नोट करने को कहा। उन्होंने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश भी दिया।
.jpeg)
विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने विजय बहादुर सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक सज्जाद सर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया। इस आयोजन ने छात्रों को पुलिस और कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझने का अवसर दिया।

Comments (0)