चंदौली। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के उतरौत चकिया ब्रांच को CBSE, नई दिल्ली द्वारा सीनियर सेकेंडरी लेवल (कक्षा 9वीं से 12 तक ) की मान्यता मिल गई हैI इसकी जानकारी स्कूल के सीएमडी डॉ० विनय कुमार वर्मा ने दी।
डॉ० विनय कुमार वर्मा ने एफिलिएशन होने पर स्कूल के सभी शिक्षकों को बधाई दीI स्कूल को मान्यता मिलने पर सभी शिक्षक व मैनेजमेंट से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। सभी अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं।

डॉ० वर्मा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी में साइंस, कॉमर्स, ह्युमनिटीज व एग्रीकल्चर स्ट्रीम में अत्याधुनिक सुविधाओं सहित पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों के भविष्य निखारने पर बेहतर ध्यान दिया जायेगा। साथ ही उन्हें किताबी ज्ञान के अलावा प्रैक्टिकल शिक्षा पर फोकस किया जायेगा।
गौरतलब है कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल इस वर्ष अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस उपलक्ष्य में स्कूल रजत जयंती वर्ष मना रहा है। 5 कमरों से शुरू हुआ विद्यालय आज 5 शाखाओं के रूप में परिवर्तित हो चुका है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि हम छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए संकल्पित हैं।
डॉ० वर्मा ने आगे बताया कि रजत जयंती वर्ष में इस जुलाई से जुलाई 2025 तक विद्यालय में एडमिशन फीस बिलकुल फ्री रहेगा। इसके अलावा भी कई अन्य ऑफर दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुरातन छात्र संगम, पुरातन शिक्षक -शिक्षिका संगम, सफल छात्र - छात्रा सम्मान समारोह सहित एक बहुत बड़ा आयोजन किया जाएगा।
Comments (0)