चंदौली। क्रीड़ा भारती ज्ञान प्रतियोगिता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, चंधासी की कक्षा 6-बी की छात्रा अंजलि चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुगलसराय कोतवाली इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

.jpeg)
स्कूल के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने अंजलि को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। बच्चों को समय-समय पर पढ़ाई के साथ इस तरह की एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए।
.jpeg)

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शरद प्रताप राव और ताइक्वांडो कोच अशोक केशरी ने अंजलि को सम्मानित किया। उन्होंने अंजलि की सफलता को उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
.jpeg)

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने अंजलि को बधाई दी। साथ ही अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया कि वे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना और विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया।
Comments (0)