चंदौली जिले के बनौली खुर्द गांव में मुगलसराय-गया रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का अधजला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जगदीश सराय गांव की निवासी पिंकी केशरी के रूप में हुई है।

घटनास्थल से प्लास्टिक का डिब्बा और माचिस मिलने के कारण स्थानीय लोगों को संदेह है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका के पति प्रेमचंद्र केशरी की मृत्यु करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Comments (0)