वाराणसी। भाजपा नेता राजेश सिंह के घर पर अपने 10-20 साथियों के साथ धावा बोलने और उनकी पिटाई करने वाली कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल को वाराणसी कोर्ट ने फरार घोषित किया है। साथ ही कोर्ट ने रोशनी की संपत्ति के कुर्की का आदेश दिया है। कोर्ट ने विवेचना अधिकारी को रोशनी के ककरमत्ता स्थित घर एवं अन्य सार्वजानिक स्थानों पर नोटिस चप्सा करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट का यह आदेश भाजपा नेता राजेश सिंह के घर जाकर हंगामा करने और मारपीट के मामले में उनकी पत्नी द्वारा दर्ज मुकदमें में हुई है। यह मुकदमा सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एफटीसी युगल शंभू की अदालत में चल रहा है। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान रोशनी कुशल जायसवाल लगातार अनुपस्थित रही हैं। जिसके बाद कोर्ट ने अपनी सख्ती दिखाई है।
प्रकरण के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर बीते 15 सितम्बर को कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल ने अपने पति कुशल जायसवाल व 15-20 समर्थकों के साथ भाजपा नेता राजेश सिंह के घर पर हमला बोला था। इस दौरान राजेश को उनके घर के सामने लात-घूंसों से जमकर पिटाई की थी। इस दौरान उनके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थी। बीचबचाव करने आई राजेश की पत्नी और बच्चों को भी चोट आई थी। रोशनी जायसवाल ने अपने ऊपर बलात्कार का आरोप लगाते हुए राजेश के घर के बाहर जमकर हंगामा किया था।
इस मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया था। इस दौरान भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।
.jpeg)
भाजपा नेताओं का कहना था कि रोशनी जायसवाल अपने सोशल मीडिया पर अक्सर प्रधानमंत्री व सीएम योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करती रहती है। यदि राजेश ने कुछ गलत टिप्पणी की, तो कानून का सहारा लेती, कानून हाथ में लेना कहां तक सही था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी कुशल जायसवाल व उसके एक साथी को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही रोशनी जायसवाल फरार चल रही है।
7 अक्टूबर को जारी हुआ था NBW
कोर्ट के अनुसार रोशनी कुशल जायसवाल क्राइम संख्या 331/24 की धारा 191(2), 333, 115(2), 352, 351(2),76, 324(2), 3(5), 109(1) और 117(4) बीएनएस में लगातार फरार चल रही हैं। न ही इनकी गिरफ्तारी हुई और न ही ये न्यायालय के समक्ष पेश हुई हैं। ऐसे में न्यायालय ने 7 अक्टूबर को रोशनी के विरुद्ध NBW जारी किया था। लेकिन रोशनी का कोई पता नहीं चला। ऐसे में उनके विरुद्ध धारा 82 की कार्रवाई की जा रही है।

Comments (0)