वाराणसी। भारत का पहला सोलर क्रूज "बंगाल गंगा" वाराणसी में आ चुका है और पर्यटकों को काशी से प्रयागराज तक की रोमांचक यात्रा कराने के लिए तैयार है। यह यात्रा चार दिनों में पूरी होगी, जिसमें पर्यटक गंगा की गोद में रात बिताने के साथ-साथ विविध भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे।

क्रूज संचालक राज सिंह ने नमोघाट पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह क्रूज यात्रियों को एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा, जबकि स्थानीय समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर भी उत्पन्न करेगा। एमवी बंगाल गंगा क्रूज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह जलमार्गों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार पर भी सकारात्मक प्रभाव डाले।
.jpeg)
क्रूज के अंदर पर्यटकों के लिए लक्जरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें 12,000 से 25,000 रुपये तक की रेंज मंन आवास, विविध व्यंजन, नॉन-एल्कोहलिक ड्रिंक्स, और सुंदर नज़ारों के लिए ओपन डेक शामिल हैं। पर्यटक गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं, साथ ही चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, कैथी, गाजीपुर, बक्सर और पटना जैसे ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकेंगे।

यह क्रूज हर शुक्रवार को वाराणसी से रवाना होगा और तीन रात और चार दिन की इस यात्रा में पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और धर्म से जुड़े स्थलों का दौरा करने का अवसर मिलेगा।

Comments (0)