वाराणसी। भाजपा नेता के घर घुसकर मारपीट करने के मामले में कांग्रेस नेत्री के पति व उसके एक अन्य साथी की जमानत कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत में जमानत अर्ज़ी का विरोध सहायक अघिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता व वादी के अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने किया।

 


प्रकरण के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर बीते 15 सितम्बर को कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल ने अपने पति कुशल जायसवाल व 15-20 समर्थकों के साथ भाजपा नेता राजेश सिंह के घर पर हमला बोला था। इस दौरान राजेश को उनके घर के सामने लात-घूंसों से जमकर पिटाई की थी। इस दौरान उनके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थी। बीचबचाव करने आई राजेश की पत्नी और बच्चों को भी चोट आई थी। रोशनी जायसवाल ने अपने ऊपर बलात्कार का आरोप लगाते हुए राजेश के घर के बाहर जमकर हंगामा किया था।

 


इस मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया था। इस दौरान भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। भाजपा नेताओं का कहना था कि रोशनी जायसवाल अपने सोशल मीडिया पर अक्सर प्रधानमंत्री व सीएम योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करती रहती है। यदि राजेश ने कुछ गलत टिप्पणी की, तो कानून का सहारा लेती, कानून हाथ में लेना कहां तक सही था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी कुशल जायसवाल व उसके एक साथी को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही रोशनी जय्स्वल्ल्ल फरार चल रही है। पुलिस को उसकी भी तलाश है।