चंदौली। चंदौली में गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का कहना है कि अलीनगर थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की बजाय उलटे पीड़िता पर ही दबाव बनाया। कहा कि पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बीते मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को उसके साथ आठ लोगों ने नृशंस तरीके से बलात्कार किया है। पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई किसी नजदीकी निजी चिकित्सालय में पीड़िता का इलाज कराया गया। उसके बाद उसे थाने पर डराया धमकाया गया है। 

 


परिजनों द्वारा बार-बार गुहार लगाने पर FIR दर्ज की गई है। मगर अब तक सिर्फ एक अभियुक्त को ही पकड़ा गया है। इसके अलावा अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। अलीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली से पूरे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। इस शर्मनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।


प्रकरण के मुताबिक, चंदौली जनपद के अलीनगर थानाक्षेत्र की यह युवती 10 जुलाई को दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के एक कालोनी से छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी। इस बीच 8 लोगों ने बीच रास्ते में रोककर उसे नशीले पदार्थ से बेहोश किया फिर मारते-पीटते हुए शराब पिलाई और सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद ये 8 आरोपी युवती को नजदीक के रेलवे लाइन पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया तो परिजन युवती को लेकर घर गए।

 


पीड़िता के परिजनों ने लैंगिक मुद्दों पर काम कर रहे संगठन दख़ल से आपबीती सुनाई। दख़ल संगठन का वाकये को सुनने के बाद यह मानना है कि पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया। सरकारी हॉस्पिटल में मेडिकल कराने की जगह प्राइवेट अस्पताल में जाने की वजह चन्दौली पुलिस को बताना चाहिए। पीड़िता का मेडिकल किसी सरकारी अस्पताल में तत्काल क्यों नही कराया गया ? FIR दर्ज करने में देरी क्यों देरी हुई? पीड़िता का कहना है कि भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए थानाध्यक्ष के इशारे पर उसे थाने में पीटा भी गया। 


दख़ल संगठन की इंदु पांडेय का कहना है कि संगठन के लोग इस मामले में एसपी चन्दौली से मिलकर वार्ता करेंगे। इसइ साथ ही बनारस में पुलिस के आला अधिकारियों से भी इन मामले में हस्तक्षेप करने की बात की जाएगी। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अलीनगर थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही पीड़िता को उचित मुआवजे के लिए मांग करेगा।