वाराणसी में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी स्टेशन की है।
हादसे में पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए। मरुधर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी जान गई। यह दुर्घटना थी या आत्महत्या, इस पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य, पति और एक बेटा जीवित हैं, जिन्हें गंभीर हालत में दीनदयाल अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
लोको पायलट ने दी घटना की जानकारी
यह हादसा रविवार रात करीब 8:44 बजे की है, जब तेज रफ्तार मरुधर एक्सप्रेस बीरापट्टी स्टेशन को पार कर रही थी। उसी समय परिवार के चारों सदस्य अचानक ट्रैक पर आ गए। लोको पायलट ने टक्कर से बचने के लिए आपातकालीन ब्रेक भी लगाया, लेकिन सभी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लोको पायलट और गार्ड ने वाराणसी कैंट स्टेशन को मेमो भेजकर दी, जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस और जीआरपी टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने करीब 50 मीटर के क्षेत्र में फैले शवों को ट्रैक से हटाकर किनारे रखा और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामीण भी शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments (0)