वाराणसी में एक युवती के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच की है, जिसमें युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई लोगों ने उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया। इस अमानवीय वारदात में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 11 अन्य संदिग्धों की तलाश अभी भी जारी है।


पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसओजी), सर्विलांस सेल और संबंधित थाने की संयुक्त सात टीमें गठित की हैं। अब तक की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। युवती द्वारा बताए गए स्थानों पर लगे निजी और सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर (सीसीसीसी) के कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच भी जारी है, ताकि अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा सके।

 


पीड़िता के बयान के अनुसार, सबसे पहले आरोपी राज विश्वकर्मा उसे लंका क्षेत्र के एक कैफे में लेकर गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन समीर नाम का युवक उससे मिला और बाइक पर बैठाकर उसे हाईवे की ओर ले गया, जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। समीर के साथ उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। इसके बाद युवती को नदेसर क्षेत्र में छोड़ दिया गया।


ये भी पढ़ें –


चाऊमीन बेचने वाला बन गया ड्रग्स और सेक्स रैकेट का सरगना, खुद रेप करता, फिर दूसरों से भी कराता, गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार


इसके पश्चात, युवती को एक के बाद एक विभिन्न स्थानों—मलदहिया स्थित कैन्टीनेंटल कैफे, औरंगाबाद स्थित एक गोदाम, हुकुलगंज के बघवानाला क्षेत्र, और अस्सी इलाके में—ले जाया गया, जहां उसके साथ अलग-अलग आरोपियों ने दुष्कर्म किया। अंततः उसे चौकाघाट पर छोड़ दिया गया।


पुलिस अब तक जिन 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, उनमें नया पान दरीबा निवासी मोहम्मद रजा उर्फ जैब, लल्लापुरा निवासी जाहिद खान, काजीपुर खुर्द के रेहान, सीरगोवर्धनपुर के राज विश्वकर्मा, हुकुलगंज नई बस्ती के आयुष धूसिया, बादशाहबाग कॉलोनी निवासी साजिद, सुहैल शेख, दानिश अली, बड़ा चकरा के इमरान अहमद, शब्बीर आलम, इंग्लिशिया लाइन के सोहेल खान और बसहीं निवासी अनमोल गुप्ता शामिल हैं।

 


पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, अज्ञात अन्य युवकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन का मिलान किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री ने भी मांगा था रिपोर्ट


बता दें कि बीते दिनों इस मामले का प्रधानमंत्री ने भी संज्ञान लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही डीएम और पुलिस कमिश्नर ने इसकी रिपोर्ट मांगी थी। अधिकारी द्वय ने उन्हें मामले से अवगत कराते हुए अब तक की कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी थी।

 


पूरी खबर यहां पढ़ें –


प्रधानमंत्री ने गैंगरेप मामले का लिया संज्ञान, वाराणसी एयरपोर्ट पर ही पुलिस कमिश्नर से मांगा रिपोर्ट, दिए अहम निर्देश