मुंबई। पॉपुलर ओटीटी सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीन सफल सीजन के बाद, अब फैंस के लिए मेकर्स एक खास सरप्राइज लेकर आए हैं। एक्सेल मूवीज ने ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए 1 मिनट 30 सेकंड का एक टीज़र जारी किया है। इस फिल्म में मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा की वापसी की पुष्टि हो गई है, जिनका किरदार दूसरे सीजन में खत्म कर दिया गया था।


एक्सेल मूवीज ने फिल्म की घोषणा करते हुए कहा, ‘अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी।’ टीज़र में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) कहते नजर आते हैं, ‘गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं, लेकिन इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क होगा।’ गुड्डू भैया (अली फजल) ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘रिस्क लेना हमारी यूएसपी है। इस बार मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा, आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)


मुन्ना भैया और कंपाउंडर की जोरदार वापसी की झलक भी टीज़र में मिलती है। दिव्येंदु (मुन्ना भैया) ने कहा, ‘हिंदी फिल्मों के विलेन हैं हम और हिंदी फिल्में थिएटर में ही देखी जाती हैं। बोले थे न हम अमर हैं।’ इसी तरह कंपाउंडर का किरदार निभाने वाले अभिषेक बनर्जी भी फिल्म में लौट रहे हैं, जिन्हें पहले सीजन में मारा गया था।

 


यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि गुरमीत सिंह इसे डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की घोषणा के साथ ही *मिर्जापुर* गूगल और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है, जिससे फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर है।