- सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी ब्रांचों में हुआ आयोजन


- बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है उद्देश्य:सीएमडी


चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में सात दिवसीय 'सावन महोत्सव' का शुभारंभ बुधवार को हुआ। सीपीएस ग्रुप के सीएमडी डॉ० विनय कुमार वर्मा ने उतरौत ब्रांच से 'सावन महोत्सव' का आगाज किया। सभी ब्रांचो में पहले दिन 'मेहंदी प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक हाथों में मेहंदी की डिजाईन बनाई।


इस मौके डॉ० वर्मा ने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है। सात दिनों के कार्यक्रम में प्रकृति के विभिन्न अवयवों से बच्चे परिचित होंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि सातों दिन विद्यालय की सम्मानित महिला अभिभावक ही निर्णायक की भूमिका में होंगी।

 


उतरौत, चकिया ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया सिंह, द्वितीय स्थान पर वर्तिका पाठक और तृतीय स्थान प्रगति मिश्रा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सरिता सिंह, ज्वाला पटेल, रविसूता मिश्रा, श्वेता सिंह व शकुंतला देवी शामिल रहीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया।

 


चंधासी ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य गुप्ता, दूसरे स्थान पर प्रज्ञा चौहान व तीसरे स्थान पर गीतांजलि चौहान रहीं। जबकि निर्णायक मंडल में भारती कुमारी, संजू मौर्य, रंजना यादव, नेहा कौर व संगीता देवी शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत वाईस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया।

 


परशुरामपुर ब्रांच में प्रथम स्थान पर दिव्यांशी, द्वितीय स्थान पर इशिका व तृतीय स्थान पर खुशबू रहीं। जबकि निर्णायक की भूमिका में श्वेता शर्मा, गीता देवी, शशि सिंह, सोयम, नीलिमा गुप्ता शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया।

 


साहूपूरी ब्रांच में प्रथम स्थान पर तूलिका तिवारी द्वितीय स्थान पर सुहानी यादव व तृतीय स्थान पर आकृति पटेल आईं। वही निर्णायक की भूमिका में मीनू पटेल, संगीता देवी, बबीता प्रजापति व वैशाली सोनकर शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल सपना पांडेय ने किया।

 


धूस ब्रांच में प्रथम स्थान पर आयुषी प्रजापति, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा यादव व तृतीय स्थान पर अनुराधा यादव रहीं। जबकि निर्णायक मंडल में कुसुम यादव व आशा देवी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने किया। सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया जबकि सभी निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।