चंदौली। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर हमले के खिलाफ हिंदू संगठनों में आक्रोश है। देशभर के हिंदू संगठन इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम में बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए चंदौली में भी हिन्दुओं ने प्रदर्शन किया। चंदौली के पड़ाव स्थित दीनदयाल पार्क से 3 किमी लंबा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जिसमें बांग्लादेश के इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश नजर आया।
.jpeg)
प्रतिरोध मार्च निकाल रहे हिंदू संगठनों की मांग थी कि भारत सरकार को इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें और वक्फ बोर्ड की पड़ी हुई जमीन पर हिंदुओं को बसाएं। जिससे भाई चारा बना रहे। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे रामभरोस उर्फ़ ‘गुरु जी ने’ कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। वहां हिंदू महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। बच्चो और पुरुषों को चुन चुन कर मारा जा रहा है।
कहा कि फिलिस्तीन गाजा पर बोलने वाले बांग्लादेश में हुए अत्याचार पर चुप हैं। राहुल गांधी जो हिंदुओं को हिंसक बताते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि बांग्लादेश में इस समय कौन हिंसक हैं, कौन बलात्कार, तोड़ फोड़ और घर में आग लगा रहे है। राहुल गांधी को इस पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। जो सद्भावना वह गाजा के प्रति दिखाते हैं, वही भावना वह बांग्लादेशी हिन्दुओं के प्रति दिखाएं।

वहीं कैप्टन मोहन ने कहा कि आने वाला समय हिंदुओ के लिए बहुत कठिन और समस्या वाला होगा। सरकार को जल्द से जल्द भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए, नहीं तो आने वाला समय भारत सरकार के लिए भी ठीक नहीं है। प्रतिरोध मार्च में शामिल सभी लोग हाथों में तख्ती लिए हुए थे, जिस पर साफ़ लिखा था कि हिंदुओं का नरसंहार बंद करो, बांग्लादेशी हिंदु महिलाओं पर उत्पीड़न बंद करो।उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में जल्द कार्यवाही की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोगो ने अपना विरोध दर्ज कराया।
Comments (0)