चंदौली। सदन में राहुल गांधी के हिंदुत्व को हिंसक कहने पर पूरे देश के हिन्दुओं में आक्रोश है। लोग कांग्रेस नेता के इस बयान का जबरदस्त तरीके से विरोध कर रहे हैं। देश-भर में जगह-जगह राहुल गांधी के प्रतीकात्मक पुतले भी फूंके जा रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को चंदौली के पड़ाव क्षेत्र में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक तौर पुतला फूंका। साथ ही एक किमी तक आक्रोश मार्च भी निकाला। हाथों में ‘राहुल गाँधी शर्म करो’ लिखी तख्तियां लेकर हिन्दुओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। आक्रोश मार्च में हिन्दुओं का आक्रोश देखने लायक था। मार्च में दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे रामभरोस पटेल ने कहा कि राहुल गांधी जैसे सम्मानित सांसद सदन में जिस तरह से हिन्दुओं को हिंसक बताते हैं, वह कहीं से भी माफ़ी योग्य नहीं है। हम इसका घोर विरोध करते हैं। राहुल गांधी पहले अपना धर्म बताएं कि वह किस धर्म के हैं। राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा का पूरे देश के सनातनी विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिनों सदन में हिन्दुओं को हिंसक बताया था। उन्होंने इस दौरान भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए अभय मुद्रा का भी अपमान किया था। जिसके बाद देशभर के हिन्दुओं ने कांग्रेस नेता का विरोध किया था।

Comments (0)