इंदौर की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में स्थित चंदेरी अपार्टमेंट का एक फ्लैट इन दिनों सनसनी और गहरी चिंता का कारण बन गया है। आरोप है कि ‘ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी’ चलाने वाले कोच मोहसिन खान ने इस फ्लैट को यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का अड्डा बना दिया था। पुलिस जांच और बजरंग दल के आरोपों ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। बजरंग दल का आरोप है कि मोहसिन ने 150 लड़कियों का यौन शोषण किया।
पुलिस के मुताबिक, मोहसिन खान के खिलाफ अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और तीन पीड़िताएं—एक नाबालिग छात्रा, एक पूर्व छात्रा और एक महिला कर्मचारी—सामने आ चुकी हैं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि मोहसिन उन्हें कोचिंग के बहाने अपने जाल में फंसाता, फिर शारीरिक शोषण करता और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
इंदौर में 150 छात्रों के साथ दरिंदगी पूरा इंदौर वीडियो देखकर सुलगा।
— Naresh G Pahuja (@png60) May 28, 2025
आपकी बेटी स्कूल कॉलेज कोचिंग में कितनी सुरक्षित है, ये आपको देखना होगा कि जहां आपके बच्चे जा रहे हैं, उसके संचालक किस मानसिकता के हैँ, क्या वो अपने प्रोफेशन के लिए ईमानदार हो सकते हैं ? - 1/3
डीसीपी आनंद यादव के अनुसार, मोहसिन के पास से 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें से अधिकतर उसकी छात्राओं के हैं। पुलिस की साइबर टीम उसके मोबाइल और लैपटॉप की गहन जांच कर रही है। वीडियो सामग्री और अन्य डिजिटल साक्ष्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं।
पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाए हैं कि मोहसिन धार्मिक आधार पर उन्हें अपमानित करता था, पूजा-पाठ से रोकता था और जबरन मांसाहार खिलाने की कोशिश करता था। एक आदिवासी युवती ने तो उस पर जातिसूचक टिप्पणियां और अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है।

बजरंग दल ने मामले को ‘लव जिहाद’ का सुनियोजित उदाहरण बताते हुए दावा किया है कि मोहसिन ने करीब 150 हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाया और उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। संगठन का आरोप है कि वह सिल्वर ऑस्कर कॉलोनी में एक फ्लैट खासतौर से इसी इरादे से किराए पर लेकर रह रहा था।
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हो चुकी है। मोहसिन पर पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, धमकी, छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, जिस शूटिंग एकेडमी को वह चला रहा था, उसकी वैधता की भी जांच शुरू हो चुकी है। नगर निगम ने बिना अनुमति निर्माण और गैरकानूनी गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही उस अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
इस मामले में मकान मालिक की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा ने मांग की है कि उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए जो सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे रहते हैं। आरोप है कि मकान मालिक को मोहसिन की गतिविधियों की जानकारी थी, बावजूद इसके उसने कभी पुलिस या प्रशासन को सूचित नहीं किया।
राजनीतिक बयानबाजी भी इस मुद्दे पर तेज हो चुकी है। एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा ने इसे “आंतरिक आतंकवाद” करार देते हुए कहा कि इंदौर में भोपाल से भी बड़ा कांड हुआ है। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने चेतावनी भरे स्वर में कहा, “मोहसिन जैसे तत्वों को सबक सिखाने के लिए हिंदू युवक ही काफी हैं।”
Comments (0)