चंदौली। जनपद के सुप्रसिद्ध सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं में मंगलवार से इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन चंदासी और परशुरामपुर ब्रांच में चयन मैच आयोजित किए गए।

 


बुधवार को मैच उतरौत, साहूपुरी और धूस खास ब्रांच में होंगे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 21 नवंबर को लोको ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जबकि 24 नवंबर को फाइनल मुकाबला उतरौत ब्रांच परिसर में आयोजित होगा।

 

 

स्कूल के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि मैच की समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें खेल से जुड़े भविष्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। 

 


प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे एक छात्र ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उसका मन खेल में भी लगता है। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में इस तरह के आयोजन प्रति वर्ष होते हैं, जिससे खेल के प्रति उत्साह बढ़ता जाता है।