लखनऊ। शासन के ओर से IPS अंकित मित्तल को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने बदतमीजी अरु गैर महिला से संबंध का आरोप लगाया था। जिसकी जांच चल रही थी, आरोप सिद्ध होने पर अंकित मित्तल के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी।
अंकित मित्तल 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। शासन ने उनकी पत्नी एक आरोपों पर सस्पेंड कर दिया है। उनकी पत्नी ने उनके ऊपर बदसलूकी समेत कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच के बाद सही पाए जाने पर आईपीएस अंकित गोयल के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।
बता दें कि आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी ने अपने पति के ऊपर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद अंकित मित्तल को गोंडा एसपी के पद से हटा दिया गया था। मामले की जांच डीजी ट्रैनिंग को दे दी गई थी। तभी से इस मामले की जांच चल रही थी। कहा यह भी जा रहा है कि उनकी उनके महिला मित्र से नजदीकियां बढ़ गई थीं, जो पत्नी को रास नहीं आया। इसी को लेकर दोनों में काफी दिनों से अनबन भी चल रही थी।
बताया जा रहा है कि डीजी ट्रेनिंग की जांच रिपोर्ट के बाद ही शासन ने आईपीएस अंकित मित्तल के खिलाफ ये एक्शन लिया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आईपीएस अंकित मित्तल को सस्पेंड किया गया है। आपको ये भी बता दें कि आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी रिटायर्ड डीजी गोपाल गुप्ता की बेटी हैं। बताया ये भी जा रहा है कि पत्नी-पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी।

Comments (0)