-    सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी ब्रांचों में हुआ आयोजन

चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में सात दिवसीय 'सावन महोत्सव' के चौथे दिन शनिवार को कजरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने अत्यंत मनमोहन प्रस्तुति दी। जज के रूप में पधारी कुछ महिला अभिभावकों ने भी खुलकर कजरी गीत गाए।

 


उतरौत, चकिया ब्रांच में प्रथम स्थान पर अंजलि यादव, द्वितीय स्थान पर काव्या और तृतीय स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मंजीता सिंह, कहकशा, नम्रता उपाध्याय, मीरा देवी व सोनी शर्मा शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया। 

 


चंधासी ब्रांच में प्रथम स्थान पर प्रिंस मौर्या, दूसरे स्थान प्रीति कुमारी व तीसरे स्थान पर देवांशी कुमारी रहे। जबकि निर्णायक मंडल में बबिता शर्मा, सुप्रिया वर्मा, प्रिया तिवारी, सोनी कुमारी व अमिता कुमारी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत वाईस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया। 

 


परशुरामपुर ब्रांच में प्रथम स्थान पर सपना, द्वितीय स्थान पर आस्था आर्या व तृतीय स्थान पर साफिया बानो रहीं जबकि निर्णायक की भूमिका में रागिनी सेठ, तृप्ति सिंह, नीलम, श्रीदेवी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया। 

 


साहूपूरी ब्रांच में प्रथम स्थान पर निखिल कुमार, द्वितीय स्थान पर कविता यादव व तृतीय स्थान पर अंशिका पटेल रहें, वही निर्णायक की भूमिका में पूनम देवी, मनोरमा देवी, आदरणीय प्रीती कुमारी, सरोज देवी व चंदा पटेल शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल सपना पांडेय ने किया। 

 


धूस ब्रांच में प्रथम स्थान पर आरती यादव, द्वितीय स्थान पर संगम यादव व तृतीय स्थान पर आकांक्षा यादव रहीं। जबकि निर्णायक मंडल में सोनी देवी, राधिका देवी, कमला देवी, सिताबी देवी व महाराजी देवी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने किया। सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया जबकि सभी निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र दिया।